मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विकास पुरुष सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। मुजफ्फरपुर जिला में प्रगति यात्रा के दौरान 21 अरब की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे मुजफ्फरपुर जिला का औराई विधानसभा पूरी तरह से चचरी मुक्त होने में मिल का पत्थर साबित होगा। यह बातें केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण निषाद ने मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड अंतर्गत रामवृक्ष बेनीपुरी स्थल से 10 किलोमीटर की पैदल धन्यवाद यात्रा निकालने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही।
केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद ने कहा कि औराई विधानसभा काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र माना जाता है। 21 अरब से ऊपर की राशि स्वीकृत होने से कई रोड और पुल पुलिया का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 102 सड़क निर्माण और 74 विद्यालय बनाए जाएंगे। साथ ही भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से 51 किलोमीटर बांध का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।



वहीं स्थानीय बीजेपी के विधायक सह पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि भारत सरकार और बिहार सरकार की ओर से विकास के मद में 21 अरब की राशि स्वीकृत होने से औराई विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। इससे औराई प्रखंड से मात्र आधा घंटा में मुजफ्फरपुर शहर पहुंचा जा सकेगा।




Comment here