Breaking News

मुजफ्फरपुर में भाजपा नेताओं ने निकाला धन्यवाद यात्रा

औराई प्रखंड के जनार जीवाजोर बेनीपुर पंचायत के रामवृक्ष बेनीपुर सभागार से एनडीए सरकार को औराई की जनता मालिक और एनडीए कार्यकर्त्तागण के द्वारा पूर्व मंत्री सह औराई विधायक रामसूरत राय के नेतृत्व में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। जो यात्रा रामवृक्ष बेनीपुरी सभागार से अतरार मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह के दरवाजे तक लगभग 10 किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई। जिसमें औराई विधानसभा क्षेत्र के तमाम एनडीए कार्यकर्तागण एवं जनता मालिक उपस्थित रहे, साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभुषण निषाद चौधरी भी उपस्थित रहे।बताया कि बिहार में एनडीए की सरकार जब से बनी है विकास की गति तेज हुए है ।इसमें कार्यकर्ताओं की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है।भाजपा कार्यकर्ताओं की जवाबदेही है कि वह अपने पंचायत में अपने आसपास भारत सरकार की और बिहार सरकार की योजनाओं के जो भी लाभान्वित हैं उन्हें शत प्रतिशत लाभ दिलाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.