Breaking News

कर्पूरी ठाकुर जैसा लालू यादव को भी भारत रत्न: तेजस्वी यादव

(DEEPAK KUMAR)

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीतामढ़ी के सोनबरसा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और समाजवाद की ताकत देखिए, जो लोग उन्हें गाली देते थे, आज वही लोग भारत रत्न दे रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को भी भारत रत्न का दावेदार बताया।

‘लालू यादव को भारत रत्न देनी होगी’

तेजस्वी ने कहा कि आज जो लोग लालू यादव को गाली दे रहे हैं, उन्हें भी इन लोगों को भारत रत्न देना होगा। बिहार में जातीय गणना कराने की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो जातीय गणना कराकर आरक्षण के दायरे को बढ़ाया गया। लेकिन, महागठबंधन की सरकार हटने के बाद इसे फंसा दिया गया।

तेजस्वी ने नीतीश को बताया ‘पकड़ुआ मुख्यमंत्री’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘पकड़ुआ मुख्यमंत्री’ बताते हुए उन्होंने कहा कि अब वह थक गए हैं। उनके पास अब कोई विजन नहीं रह गया। भाजपा की कठपुतली बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कहां नीतीश कुमार मोदी जी की थाली खींचते थे, लेकिन आज पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हैं। समाजवादी शक्तियां जब एक होंगी तो सामंती शक्तियों को हमलोग सत्ता से दूर रखने का काम करेंगे। समाज में लड़ाई कराने वालों को सत्ता में नहीं आने देंगे।

तेजस्वी यादव ने चुनावी वादा भी कर डाला

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने भी सामाजिक बदलाव किया है और आज जो लोग लालू यादव को गाली देते हैं, याद रख लो, वही लोग एक दिन लालू यादव को भारत रत्न देने का काम करेंगे। उन्होंने लोगों से एक मौका मांगते हुए कहा कि हम आप लोगों को आर्थिक न्याय के जरिए बेरोजगारी, लाचारी और पलायन से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.