आज दिनांक 17.02.2025 (सोमवार) को सेन्ट जेवियर्स जूनियर / सीनियर स्कूल का वार्षिक उत्सव विद्यालय के बच्चों के द्वारा हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री अमिताभ चंद्रा, सचिव श्रीमती प्रियंका चंद्रा, संयुक्त निदेशक श्री आमोद कुमार दत्त, सेंट जेवियर्स के सभी शाखाओं की प्राचार्या तथा शाखा प्रभारी के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात् सेन्ट जेवियर्स जूनियर / सीनियर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती आशा किरण सिन्हा ने अपने संभाषण में कहा कि इस विद्यालय में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की कोई कमी नहीं है। शिक्षा जगत, खेल जगत आदि में यहाँ के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। प्राचार्या श्रीमती सिन्हा के द्वारा छात्र-छात्राओं के विकास एवं प्रतिफल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ।

आज सेन्ट जेवियर्स जूनियर / सीनियर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें नृत्य, संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति दर्शायी गई। छात्र एवं छात्राओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को अचंभित कर दिया।


वैसे तो सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक थे लेकिन जिन कार्यक्रमों ने दर्शकगणों एवं निर्णायक मण्डली को सबसे अधिक प्रभावित किया, वे हैं- गुरु वंदना, स्वागत गीत, जेवियर्स बैण्ड, रवीन्द्र संगीत नृत्य, महुआ झड़े, डांडिया आदि। इसके साथ ही छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गोलमाल नृत्य, जंगल नृत्य एवं सेनोरिटा नृत्य ने दर्शकों को आकर्षित करने में कोई कसर नही छोड़ी। कर्त्तव्य, वीरता का सम्मान एवं Phone Addiction शीर्षक नाटक की प्रस्तुति ने निर्णायक मंडली एवं विद्यालय परिसर में उपस्थित लगभग तीन हजार दर्शकों का मन मोह लिया ।

आज के कार्यक्रम का समापन विद्यालय के शिक्षक विवेक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अभिभावाकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अतिथिगण के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी दी । शुभकामना इस मौके पर विद्यालय के शाखा प्रभारी श्रीमती मार्शल दत्त, श्री दीपक चंद्र सिन्हा सहित सभी शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे ।



























Leave a Reply