Breaking News

सिविल सोसाइटी की ओर से पुलवामा के 40 वीर शाहिद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बिहार सिविल सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी पार्क के पास पुलवामा के 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान बिहार सिविल सोसाइटी के सदस्यों के द्वारा पाकिस्तान का विरोध करते हुए उसके झंडे को पैरों से कुचला गया व उसमे आग लगाकर विरोध दर्ज कराया गया. मौके पर बिहार सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने कहा कि देशभक्त युवाओं के लिए आज शोक दिवस है. क्योंकि 14 फरवरी 2019 को आज के दिन ही पुलवामा में अंधेरी रात में हमारे कैंप पर पाकिस्तान से ट्रेड इस्लामी आतंकवादियों ने हमला किया था. जिसमें बिहार सहित पूरे देश के विभिन्न राज्यों के 40 जो हमारे नौजवान थे सीआरपी के, वह बलिदान हो गए थे. उन्होंने अपने जीवन की आहुति दी थी. इसलिए हम लोग यह काला दिवस आज हम मना रहे हैं और यहां पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है. उन्होंने कहा की बिहार सिविल सोसाइटी की ओर से और आज के दिन हम संदेश देना चाहते हैं हमारे जो वह यंग इंडिया है जो आज वैलेंटाइन डे मना रहे हैं उनको संदेश देना चाहते हैं कि देश है पुकारता पुकारती है भारती, खून से तिलक करो गोलियों से आरती।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.