Breaking NewsJAMMU & KASHMIRNational

बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की फा’यरिंग में दो जवान शहीद, सात बु’री तरह घा’यल…

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के उरी (Uri) सेक्टर में पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से की गई गो’लीबारी में दो सैनिक शहीद हो गए जबकि तीन सैनिक और चार आम नागरिक गं’भीर रूप से घा’यल हो गए. घाय’लों को निकट के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर (Ceasefire) का उल्लंघन करते हुए बारामूला के उरी सेक्टर को निशाना बनाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान लगातार भारतीय बॉर्डर पर फायरिंग कर रहा है. शुक्रवार देर शाम से पाकिस्तान की ओर से रुक-रुककर कई बार फायरिंग की गई. भारतीय सैनिक भी पाकिस्तान की हर गोली का जवाब दे रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से की चली गोली भारत के दो सैनिकों को लग गईं. बताया जाता है कि हवलदार गोकर्ण सिंह और नायक शंकर एस पी को तुरंत निकट के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों सैनिकों ने दम तोड़ दिया.

सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि पाकिस्तान शुक्रवार से ही उरी बॉर्डर को निशाना बनाते हुए लगातार फा’यरिंग कर रहा है. पाकिस्तान की ओर से की गई फा’यरिंग में तीन सैनिक और चार आम नागरिक भी ज’ख्मी हो गए हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
बॉर्डर पर पाकिस्तान ने मचाई भारी त’बाही

बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर काफी त’बाही मचाई गई है. पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में चरुंडा, बटग्रान, हथलंगा, मोथल, सहूरा, सिलिकोट, बालाकोट, नाम्बला और गरकोट जैसे गांव चपेट में आए है. फा’यरिंग की वजह से कई घर पूरी तरह से क्षतिग्र’सत हो गए हैं. खबर है कि पाकिस्तान की ओर से की गई फा’यरिंग का असर उरी शहर तक दिखा. और छर्रे और शेल एसडीएम ऑफिस तक देखे गए.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.