NALANDA : बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां वज्रपात से एक महिला और युवती की मौ’त हो गई है.वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसके बाद से इलाके में ह’ड़कंप मच गया है.
घटना रहूई और सरमेरा थाना इलाके की. बताया जाता है कि रहूई थाना इलाके के उतरनावा बलवापर गांव निवासी मदन यादव के दो बच्चे आंधी तूफान आने पर गांव के ही बगीचे में गि’रा हुआ आम चुनने के लिए गया थे. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 15 साल की पार्वती कुमारी की मौके पर ही मौ’त हो गई, वहीं उसका भाई जेपी यादव गं’भीर रुप से ज’ख्मी हो गया. घ’टना के बाद परिवार में को’हराम मच गया हैं.
वहीं दूसरी घट’ना सरमेरा थाना इलाके के गोपालपुर गांव की है. जहां नंदू प्रसाद की 32 वर्षीय पत्नी दयावती देवी घर से बाहर किसी काम से जा रही थी. इसी दौरान व’ज्रपात की च”पेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को क’ब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दी है.




Leave a Reply