Breaking News

अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है मां शारदे-प्रभात कुमार

शिक्षा-दीक्षा ,नृत्य-संगीत, काम-कारोबार बिना मां शारदे के कृपा असंभवकेदारनाथ रोड मे वीणा परिषद द्वारा सरस्वती पूजनोत्सव मे सनातन सेवार्थ ने मां शारदे की महाआरती की। इसके पूर्व पंडित संजय झा उर्फ पिंटू बाबा ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां शारदे की षोडशोपचार पूजन कर भोग लगाने के पश्चात महाआरती की गयी उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ।

संस्था के प्रदेश संरक्षक प्रभात कुमार ने बताया की ज्ञान,बुद्धी और मंगलकामना से मां सरस्वती की आरती की जाती है।मां शारदे हम सबों को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है।कोई भी कार्य शिक्षा-दीक्षा,काम-कारोबार, नृत्य-संगीत, कला-वादन बिना मां शारदे के कृपा के संभव नही है।
इस दौरान पंडित राकेश तिवारी,पंडित रोहित पांडे,मनीष सोनी,वीणा परिषद के अध्यक्ष रवि कुमार,नीतिश कुमार,रोहित, रौनक,सूरज,मानव,आकाश,कृष्णा,शोभम,उमेश पटेल,अंशु,राजेश पटेल सहित सैकङो श्रद्धालु मौजूद रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.