Breaking News

JDU सांसद अजय मंडल पर FIR, बोले- सही बात है हमने गाली दी थी लेकिन..

पटना: पत्रकारों से मारपीट करने के मामले में सांसद अजय मंडल ने सफाई दी है. सांसद अजय मंडल ने कहा है कि हमने पत्रकारों के साथ मारपीट नहीं की है. हमने गाली-गलौज अपने बॉडीगार्ड के साथ किया है.सांसद अजय मंडल ने बताया कि जब हम घर में थे तो जिला प्रशासन द्वारा मुझे सूचना मिली कि मुख्यमंत्री महोदय हवाई अड्डा आने वाले हैं, जिसको लेकर हम हवाई अड्डा आ रहे थे. हवाई अड्डा के मुख्य गेट पर प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षाकर्मी जांच पड़ताल कर रहे थे तो मेरी भी गाड़ी को रोक कर जांच करने लगे.

अजय मंडल ने कहा कि मेरे गाड़ी में सांसद का बोर्ड लगा हुआ था तो हमने गाड़ी के खिड़की का शीशा उतारा और अधिकारियों से बातचीत करने लगे. उसी में एक व्यक्ति आकर खिड़की के शीशे को खटखटाना लगा. इसके बाद मेरे पीछे बैठे बॉडीगार्ड ने उस आदमी पूछना चाहा कि क्यों इस तरह से कर रहे हो, इस पर वह आदमी मेरे बॉडीगार्ड को पीछे धकेल दिया जिस कारण वह लड़खड़ा गए

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद मेरे बॉडीगार्ड ने भी उस आदमी को धकेल दिया, जिस कारण वह आदमी गिर गया. जिस कारण दोनों में हाथापाई होने लगी. फिर मेरे और दो बॉडीगार्ड वहां जाकर उलझ गए. तब हमने देखा कि झगड़ा हो रहा है. फिर हम उतरे और दोनों को छोड़ा दिए. मैंने देखा की एक आदमी गिरा है, जिसे हम हाथ पकड़ कर उठा दिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.