Breaking News

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में वसंतोत्सव का आयोजन

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में वसंतोत्सव का आयोजन स्थानीय जिला परिषद सभागार में आयोजित की ग‌ई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं संस्था से लगभग सौ बच्चों ने भाग लिया।इन बच्चों को कला विशेषज्ञ गोपाल फलक, सुजीत कुमार, आनंद कुमार और किलकारी बाल भवन के शिल्पकार राजीव कुमार ने विभिन्न विधाओं में बच्चों को प्रशिक्षण दिया, जिसमें लैंड स्केप, पोट्रेट,मिरर इमेज, मुखौटा और ओरिगैमी में कागज के शिल्प का प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री विजय कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुश्री सुष्मिता झा, पुलिस पाठशाला की नसीमा खातून, डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय की प्राचार्य कुमारी नीलू, सहायक शिक्षक खुशबू कुमारी, प्रिया कुमारी, रेहाना खातून उपस्थित थे। सभी ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम में अस्सी प्रतिशत बच्चे सरकारी विद्यालयों के थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सुश्री सुष्मिता झा द्वारा कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में अगले दिन अपने अनुभव को शेयर करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.