Breaking News

बिहार में खाने की प्लेट पर सियासत गरमाई, जानें विजय सिन्हा ने क्या कहा

पटना: बिहार विधानसभा 2022 में पीएम मोदी के कार्यक्रम में लोगों को भोजन कराने पर बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने आरोप लगाया था कि बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह पीएम मोदी के कार्यक्रम में लोगों को 6000 प्रति प्लेट भोजन कराया गया था और उस समय विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा थे. आरजेडी के आरोपों और खुलासे पर बीजेपी ने कहा कि आरजेडी के लोग झूठ बोल रहे हैं. 

विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने जीवन में सिर्फ झूठ बोला है. वो न तो क्रिकेटर बन सकते हैं और न ही राजनेता, क्योंकि वो धोखेबाजी की राजनीति करते हैं.

बता दें कि आरजेडी ने 28 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया था कि पीएम के कार्यक्रम में 6 हजार रुपये प्रति प्लेट खाना खिलाया गया था और उस समय विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा थे. आरजेडी ने विजय सिन्हा पर इसके अलावा भ्रष्टाचार के कई और आरोप लगाए हैं. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.