एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार को सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित विशेष दिशा-निर्देश दिए। एक-एक पुलिस पदाधिकारी से संबंधित थाना क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओं और उस पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। लंबित कांडों का निष्पादन और फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर जोर दिया।एसएसपी ने सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि आगामी चुनाव से पहले ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करें, जो पहले चुनाव प्रभावित करने का प्रयास करते रहे हैं। इस तरह के लोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई करें, ताकि चुनाव के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। उन्होंने शांति पूर्ण चुनाव के लिए सभी तैयारियां करने पर जोर दिया।वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने मुजफ्फरपुर द्वारा जिलांतर्गत लंबित कांडो की त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई है।


उक्त बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर द्वारा लंबित कांडो की लक्ष्य लेकर त्वरित गति से निष्पादन, कांड दैनिकी का तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बारीकी से लेखन व प्रतिवेदित कांडों की कांड दैनिकी को अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया।




Leave a Reply