दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर केवटसा के पास राजा होटल में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा के संयोजन में मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूरा भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ को कलेंडर भी दी गई।मौके पर आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ने कहा कि ऐसे आयोजन से सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है। उन्होने कहा कि इस तरह के मिलन समारोह से जन प्रतिनिधियों में आपसी सौहार्द बना रहता है।कहा कि सभी प्रखंड में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होता रहता है। उन्होने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों के ऊपर है। मौके पर छात्र राजद नेता चंदन यादव, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार राय, पूर्व प्रमुख शिव शंकर राय, पंचायत समिति सदस्य दिनेश राय, संजीत कुमार राय, रामबाबू राय, कुणाल सिंह आदि थे।






Leave a Reply