Breaking News

प्रगति यात्रा के चौथे चरण का शेड्यूल जारी, 16 जनवरी से इन 9 जिलों में जाएंगे सीएम नीतीश

पटना: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. तीन चरणों की यात्रा पूरी हो चुकी है. सीएम की प्रगति यात्रा का अगला चरण 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. कल 16 जनवरी को नीतीश कुमार खगड़िया जिले के दौरे पर होंगे. इस फेज में सीएम की 29 जनवरी तक कुल 9 जिलों में की प्रगति यात्रा होगी. 

18 जनवरी को प्रगति यात्रा बेगूसराय में है. उसके बाद 20 जनवरी को सुपौल में नीतीश कुमार की यात्रा होगी. 21 जनवरी को किशनगंज में 22 जनवरी को नीतीश कुमार अररिया में होंगे. 23 जनवरी को सहरसा में नीतीश की प्रगति यात्रा होगी.

इसके बाद 24 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक प्रगति यात्रा का कोई कार्यक्रम नहीं है. 27 जनवरी को नीतीश कुमार पूर्णिया जिले में होंगे. 28 जनवरी को नीतीश की प्रगति यात्रा कटिहार में और 29 जनवरी को मधेपुरा में होगी

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.