पटना। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की हो रही भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन से गुजरने वाली दानापुर-उधना समेत पांच जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिर्वतन किया गया है। ये ट्रेनें डीडीयू-वाराणसी-प्रयागराज-मानिकपुर के बजाए डीडीयू-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। 25 फरवरी तक उधना से खुलने वाली उधना-दानापुर एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी में रुकते हुए गुजरेगी।
वहीं, 26 फरवरी को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी भी प्रयागराज छिवकी में रुकते हुए गुजरेगी। इसके अलावा 22 फरवरी को एर्नाकूलम-पटना एक्सप्रेस, 23 फरवरी को अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, 25 फरवरी को पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 27 फरवरी को सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, 28 फरवरी को दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 21 फरवरी को लोकमान्य तिलक-रांची एक्सप्रेस एवं 26 फरवरी को रांची-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस प्रयागराज-छिवकी में रुकते हुए गुजरेगी।इन ट्रेनों का प्रयागराज-छिवकी से गुजरने से राज्य से कुंभमेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। वे अपनी सुविधा के अनुसार इन ट्रेनों से महाकुंभ में स्नान करने जा सकते हैं। कुंभ को लेकर यात्रियों में आजकल काफी उत्साह देखा जा रहा है। कुंभ को लेकर स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ने लगी है।

देवघर-पटना मेमू ट्रेन डमुरी स्टेशन पर भी रुकेगी
यात्रियों की सुविधा व मांग को देखते हुए कई ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों पर की जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी सं. 63209 देवघर-पटना मेमू ट्रेन का दानापुर मंडल के डमुरी स्टेशन पर 14 जनवरी 2025 से 31 मार्च 25 तक एक मिनट का अस्थायी ठहराव करने का निर्णय लिया गया है।पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 14 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक गाड़ी सं. 63209 देवघर-पटना मेमू 09.55 बजे डुमरी स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 09.56 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसकी मांग यात्री लंबे समय से कर रहे थे।




Leave a Reply