Breaking News

5वीं से 8वीं तक के छात्रों के लिए बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा, नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म

सिवान। कक्षा पांचवीं और आठवीं में अध्ययनरत बच्चों की परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर होगी। इसकी तैयारी में जिला शिक्षा विभाग जुट गया है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि नो डिटेंशन पॉलिसी (No Detention Policy) को हटा दिया गया है।

जाहिर है कि अब बच्चे का प्रदर्शन खराब रहा तो उसे उसी कक्षा में रोका जा सकता है। बता दें कि पहले के नियम के अनुसार, शिक्षा विभाग पर यह निर्भर करता था कि वह बच्चों को पास करेगा या फेल।

अब इस नियम का पालन केंद्रीयकृत तरीके से होगा। स्कूलों में इसकी तैयारी हो रही है। सभी स्कूलों में शिक्षक नीतिगत तरीके से पढ़ाएंगे। हर राज्य का शैक्षिक रिपोर्ट कार्ड सही हो इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.