Breaking News

नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित हुई बीआरएबीयू की टीम

38वें पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक युवा महोत्सव-2024-25 जिसका आयोजन सिस्टर निवेदिता विश्वविद्यालय, कोलकाता में दिनांक 8-12 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुआ। इस युवा महोत्सव में बाबसाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के 45 प्रतिभागियों ने 24 विधाओं में भाग लिया। समूह नृत्य में प्रतिभागियों ने भिखारी ठाकुर द्वारा रचित विदेसिया गीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। इसमें बिहार में पलायन की समस्या और इस कारण विरहिणी पत्नी की व्यथा को दर्शाया गया और नृत्य के अंत में पति के वापस घर आ जाने पर उमंग और उत्साह की भावना को प्रदर्शित किया गया, जिसने निर्णायकों और दर्शक दीर्घा को आनन्दित कर दिया। समूह नृत्य लोकनृत्य में टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही नृत्य विधा के ओवरऑल कैटेगरी में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नाट्य विधा के मिमिक्री में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रोसेशन जिसे उद्घाटन समारोह में प्रस्तुत किया जाता है उसमें विश्वविद्यालय की टीम ने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया था, में टीम ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। युवा दिवस के अवसर पर वहाँ एक कार्यक्रम समापन समारोह के समय आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम ने अपनी प्रस्तुति दी जिसमें द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। टीम मैनेजर प्रो. इंदुधर झा और डॉ. महजबीन परवीन से इस बात की सूचना दी कि प्रतिभागियों ने सभी विधाओं में आशानुरूप बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नृत्य निर्देशिका डॉ. पयोली और प्रशिक्षक डॉ. शिव शंकर मिश्र ने खुशी जाहिर की। माइम के प्रशिक्षक रहे सुनील फेकनिया और शेखर सुमन ने बच्चों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने टीम की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी और कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारी और सांस्कृतिक समिति के सदस्यों ने पूरी टीम को शुभकामना दी।समिति के सदस्य प्रो. रजनीश गुप्ता और अध्यक्ष , छात्र कल्याण प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने सूचना दी कि दिनांक 03-07 मार्च , 2025 को एमआईटी नोएडा में आयोजित होनेवाले नेशनल चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाएँगे। राष्ट्रीय युवा-महोत्सव 2024-25 मे विश्वविद्यालय टीम की 12 छात्राएँ, 2 छात्र, 2 वादक और 2 टीम मैनेजर, अर्थात् 18 सदस्यीय टीम 1 मार्च को नोएडा के लिए रवाना होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.