Breaking News

गायघात पंचायत समिति की बैठक में हुई विकास योजनाओं पर चर्चा

गायघाट प्रखंड में शनिवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। प्रखंड सभागार स्थित पंचायत समिति भवन में पंचायत समिति की स्मान्यय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने की जबकि संचालन बीडीओ डा. संजय कुमार राय ने किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रमुख ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधियों को बैठक में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।
बैठक के दौरान कुछ जनप्रतिनिधि ने राशन-किरासन का मुद्दा उठाते हुए उपभोक्ताओं को कम राशन देने की बात कही। मौके पर मौजूद आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि अगर इस तरह का शिकायत है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद सदस्यों ने पशु चिकित्सालय का भी मुद्दा उठाया और सुचारू ढंग से चलाने की बात कही। चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जो संसाधन उपलब्ध है उसी के सहारे मवेशियों का इलाज किया जा रहा है।लदौर मुखिया रंजीत कुमार सिंह ने भी सभी डीलर पर अनियमितता करने के लिए एमओ पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। जब किसी डीलर के राशन उठाव होता है तो अगले दिन एमओ को इसकी जांच करनी चाहिए। किस पंचायत में कितना राशन उठाव हुआ इसकी सूची सार्वजनिक किया जाए। अगले विशेष बैठक में इसकी जानकारी दी जाएं।लदौर जनप्रतिनिधि ने बताया कि वन विभाग के कोई भी अधिकारी सदन में मौजूद नहीं है। पीएचईडी से मुख्यालय में बन जलमिनार को एक सप्ताह में चालू करने का निर्देश दिए हैं। कनिय अभियंता राहुल को सदन में फटकार लगाई गई। बिजली विभाग की समस्या पर लोगो ने सदन में चरचा की। जाता मुखिया संजय तिवारी ने पीडीएस से संबधित एमो विवेक कुमार से अनिमित्ता को लेकर कई सवाल खड़े किए। बरुआरी पंचायत समिति सदस्य शशंक शेकर ने हुए डीलर के खिलाफ कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। सारा डीलर पर गबन का आरोप भी लगा।इसके अलावा सदस्यों ने बिजली, सिचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा योजना, जीविका, नल-जल, समेत अन्य मुद्दों को उठाया। सदस्यों के स्तर पर उठाए गए मुद्दों को पदाधिकारियों ने जवाब दिया एवं प्रस्ताव में लिया गया। प्रमुख श्रवण कुमार सिंह ने बैठक को सफल बताते हुए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। बैठक के दौरान राजद विधायक निरंजन कुमार, थानेदार उमाकांत सिंह, बिजली विभाग के जेई ललित यादव, उप प्रमुख जय प्रकाश सिंह, सीओ शिवांगी पाठक, बीपीआरओ संजय पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.