Breaking News

दरभंगा आ रहे सीएम, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 11 जनवरी दिन शनिवार को प्रगति यात्रा के क्रम में दरभंगा जिला पहुंच रहे हैं. जहां वे करोड़ों रुपए के लागत से कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. डीएम राजीव रौशन एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरी स्थित वृहद आश्रम के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचेंगे. कल मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम स्थलों तक पहुँचने को लेकर डीएम, एसएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस गाड़ियों के साथ रिहर्सल कर रहे है और जगह-जगह निर्देश दे रहे है. SPG डॉग स्कर्ट के साथ कार्यक्रम स्थलों की जांच की जा रही है.

इस बाबत पर डीएम राजीव रोशन ने बताया कि दरभंगा जिले के लोगों के लिए यह उत्साह की बात है कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दरभंगा में आगमन प्रस्तावित है. प्रगति यात्रा के क्रम में कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन समेकित रूप से किया जाना है. मुख्य रूप से कार्यक्रम यह है कि जिले के विकास एवं प्रगति संबंधित योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन होगा. वहीं स्टॉल के माध्यम से विकास की जो रूपरेखा है, लोगों के हित में जो योजनाएं हैं उसे दिखाया जाएगा. पंचायत में भी जो बिहार सरकार के विकास की योजनाएं चल रही है, उसे रखा जाएगा.वहीं दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि जहां-जहां कार्यक्रम स्थल है वहां दंडाधिकारी एवं पुलिस बल नियुक्त कर दी गई है. बाहर से बड़ी संख्या में फोर्स आई है. वहीं होमगार्ड एवं एनसीसी कैडेट को भी लगाया गया है. ट्रैफिक लाइन तैयार है. वहीं रूट लाइनिंग को अंतिम रूप दिया जा रहा है. हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री वृहद आश्रम आएंगे. उसके बाद वहां से बाय रोड कार्यक्रम है. जहां-जहां कार्यक्रम स्थल है. वहां पब्लिक जाकर बाहर से देख सकते हैं. जिन लोगों के पास अलाउड होगा, उन लोगों को अंदर जाने दिया जाएगा. फिलहाल कार्यक्रम स्थल के पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल प्रतिनियुक्त कर दी गई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.