Breaking News

मैठी-बेरूआ रोड में टोल टैक्स की वसूली अवैध

मुजफ्फरपुर मैठी टोल प्लाजा के समीप स्टेट हवाई के कट पर बैरक लगाकर टोल कर्मियों द्वारा वाहनों से राशि वसूली मामले में तीनो कट `मैथी कट, हनुमान कट और बेरुआ कट से बैरक हटाया गया – वरीय अधिकारी के निर्देश के बाद गायघाट बीडीओ संजय कुमार राय और थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह पहुंचे टोल प्लाजा, मैनेजर को बैरियर हटाने का निर्देश दिया। उसके बाद तीनों कट से बैरियर को हटा लिया गया। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर-दरभंगा मैठी टोल प्लाजा की जगह मैठी-बेरूआ रोड में हो रही टोल टैक्स वसूली को प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने भी अवैध करार दिया है। जांच टीम की उक्त रिपोर्ट एसडीओ पूर्वी ने डीएम को सौंप दी है। उधर, जांच में अवैध वसूली की पुष्टि होने के बावजूद टोल टैक्स प्रबंधक ने वसूली नहीं रोकी है। बता दें कि एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने अवैध टोल टैक्स वसूली की शिकायत पर कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार व अपर जिला परिवहन अधिकारी राजू कुमार को संयुक्त रूप से जांच का जिम्मा सौंपा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.