किशनगंज: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का समर्थन मिला है. एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा कि हम लोग भी चाहते हैं कि 70वीं बीपीएससी की परीक्षा रद्द हो. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का सभी को अधिकार है. इसके बावजूद भी अगर पुलिस अनशन करने से रोकती है तो ठीक नहीं है.



अख्तरूल ईमान ने किशनगंज में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आ रही है. अगर ऐसा किया गया है तो यह बहुत ही गलत बात है. उन्होंने कहा कि यह थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं बल्कि लोकतंत्र को मारा गया है. इसका खामियाजा बिहार सरकार को भुगतना पड़ेगा.

आगे उन्होंने कहा कि अगर थप्पड़ मारने वाली बात सही है, जैसा कि तस्वीर में दिख रहा है तो ये थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं लोकतंत्र को थप्पड़ मारी गई है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए. अवाम को ऐसी सरकार के खिलाफ आगे आना चाहिए. बीपीएसएसी 70वीं परीक्षा में अनियमितता हुई, छात्रों की मांग के साथ हमलोग खड़े हैं.



Comment here