Breaking News

6 जनवरी को बिहार में फिर चक्का जाम करेंगे बीपीएससी अभ्यर्थी, छात्र संघ का ऐलान

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए जा रहे थे. लेकिन पुलिस ने उन्हें डाकबंगला चौराहे पर रोक लिया और उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई है. ऐसे में अभ्यर्थियों ने 6 जनवरी को पूरे बिहार में चक्का जाम और धरना प्रदर्शन करने का फैसला किया है.

बीपीएससी के री एग्जाम की मांग को लेकर प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में धरने पर बैठ गए हैं. वे परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा लेने की मांग कर रहे हैं. प्रशांत किशोर की मांग को पटना जिला प्रशासन ने मानने से इंकार कर दिया है. इसके साथ ही पटना जिला प्रशासन के निर्देश पर पटना के गांधी मैदान पुलिस स्टेशन में प्रशांत किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

बता दें कि बीपीएससी अभ्यर्थियों का आरोप है कि बीपीएससी परीक्षा में गड़बड़ियां हुई हैं, इसलिए उसे रद्द किया जाए और नए सिरे से परीक्षा आयोजित कराई जाए

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.