Breaking News

अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर पटना में BPSC मामला फिर से गरमाया

पटना: BPSC अभ्यर्थियों की मांग को लेकर जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे हैं. उन्होंने कहा है कि जबतक अभ्यर्थियों की मांगों को सरकार नहीं मानेगी, वो अनशन से नहीं उठेंगे. बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग है कि 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द हो और री-एग्जाम कराया जाए. 

इधर, अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर समेत कई अभ्यर्थियों पर गांधी मैदान थाने में केस दर्ज होने की भी सूचना है. जानकारी मिल रही है कि बिना अनुमति के ही वो धरने पर बैठे हैं. गुरुवार से आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर के अनशन का यह दूसरा दिन है. पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों से जुड़ा मामला फिर एकबार गरमा चुका है.

गुरुवार को पटना के सिटी एसपी डॉ. के रामदास गांधी मैदान स्थित उस जगह पर पहुंचे थे जहां प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ अनशन पर बैठे हैं. उन्होंने भीड़ का जायजा लेकर प्रशांत किशोर से बातचीत की. पीके को कहा कि वो मैदान खाली कर दें. प्रशासन का कहना है कि यहां धरने की अनुमति नहीं है. गर्दनीबाग में पहले से धरना प्रदर्शन जारी है. वो अनुमति लेकर वहां जा सकते हैं. प्रशांत किशोर के इस अनशन पर बैठने को गैरकानूनी ठहराया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.