पटना: राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खोल देने की बात कहकर सूबे की सियासत में गर्मी ला दी थी. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार साथ आते हैं तो उनका स्वागत करेंगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अपने पिता से अलग राय रखते हैं. उन्होंने, नीतीश कुमार के स्वागत के सवाल पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा, लेकिन पिता के बयान का समर्थन नहीं किया.


तेजस्वी यादव ने कहा कि बार-बार (क्या नीतीश कुमार महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे) टिप्पणी क्या करना है. मैं तो पहले ही बोल चुका हूं. लालू जी से मीडिया के लोग बार-बार सवाल पूछते हैं तो मीडिया को ठंडाने के लिए लालू जी बयान दे देते हैं

आपको बता दें कि नए साल पर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा था-“नीतीश कुमार आते हैं तो काहे नहीं लेंगे साथ. रहें साथ में और काम करें. हां रख लेंगे. माफ कर देंगे उनको. हमलोग मिल बैठकर फैसला लेते हैं. हमारा दरवाजा उनके लिए हमेशा खुला है, उनको भी दरवाजा खोलना चाहिए.





Comment here