राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज आंधी-तू’फान के साथ बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम बदल गया है। वहीं कई इलाके में तेज तूफान के साथ हो रही बरसात की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। व’ज्रपात से तीन लोगों की मौ’त की खबर है। पूर्वी चंपारण, बांका और नालंदा जिले में व’ज्रपात से तीन लोगों की मौ’त हो गई, जिसमें एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।
पूर्वी चंपारण में वज्र’पात से युवक की मौ’त दो ज’ख्मी
मोतिहारी जिले में शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के दौरान व’ज्रपात से अलग-अलग जगहों पर एक युवक की मौ’त हो गई वहीं दो लोग ज’ख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुंडवाचैनपुर थाना क्षेत्र के चांदमोहन गांव में दरवाजे पर परवेज नामक युवक खड़ा था। इसी दौरान वह व’ज्रपात का शिकार हो गया। वहीं तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के हरदिया गांव में व’ज्रपात से सकल पासवान व हरेंद्र प्रसाद गं’भीर रूप से ज’ख्मी हो गये।
मौसम विभाग ने दी थी चे’तावनी
मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर भारत में आ रहा है, जिसकी वजह से बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश होने की मौसम विभाग ने पहले ही पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चे’तावनी जारी की थी। मौसम में यह नया बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने और इसके आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी राज्यों में आने की वजह से हो रहा है। वही, मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में दो मई तक बारिश और ओ’लावृष्टि का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा और रुक-रुक कर पूरे राज्य में बारिश होती रहेगी।

किसानों की फसलें ब’र्बाद
वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरे पर मायूसी छायी हुई है। इस आंधी बारिश से किसानों की बची उम्मीदें भी अब पूरी तरह से खत्म हो गई हैं क्योंकि खेतों में लगी उनकी फसल अब पूरी तरह से नष्ट हो गई है। मौसम की बेरूखी एवं लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में फसलों की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। खासकर गेहूं की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ा है। बहुत अधिक मात्रा में गेहूं की फसल खेतों में हैं और दौनी के इंतजार में बुरी तरह भींग गई है। सभी प्रखंडों में हुई भारी वर्षा से किसानों के गेहूं और मकई के फसल को भी काफी नुकसान हुआ है।
जानिए जिलों के मौसम का हाल….
-दरभंगा जिले में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ कुछ घंटों के लिए मौसम का मिजाज़ बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। हालांकि बीच में हल्की सी धूप भी खिली हुई थी। दिन के 11 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
-मधुबनी में दो दिनों की तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया है। जिले में धूप व छांव है। बदली भी छाई है। हालांकि, बारिश नहीं हो रही है। तापमान में गिरावट आई है।
-मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज़ बदल गया। आंधी के साथ बारिश हुई है। अलसुबह मौसम सामान्य था। साढ़े दस बजते ही आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
-भागलपुर में अभी तेज हवा के साथ बारिश हुई है।
-नवादा में मौसम साफ है।
-गया में सुबह से ही कडाके धूप है।
-रक्सौल जिले में आकाश में काले बादल मंडरा रहे। तेज हवा के साथ बारिश हुई है।
-समस्तीपुर में मध्यम पुरवा हवा चल रही। आंशिक बादल छाए हुए हैं।
-बिहारशरीफ में धूप खिली हुई है। आंशिक बादल हैं।
-सासाराम मेंआकाश में बादल छाए हुए हैं।
-शिवहर मेंआकाश में काले बादल मंडरा रहे। बीच- बीच में गड़गड़ाहट की आवाज। तेज पछुआ हवा चल रही। कहीं -कहीं हल्की बूंदा- बांदी भी हो रही है।
-कटिहार में हल्की हवा चल रही है। मौसम सामान्य है।
-लखीसराय में धूप-छांव है। बीच-बीच में आकाश में बादल गरज रहे हैं। बारिश की संभावना बनती है फिर हल्की धूप निकल आती है।
-अररिया में मौसम ठीक है।
-बेगूसराय में अभी धूप खिली है। हवा भी शांत है।
-किशनगंज में मौसम ठीक है। धूप खिली है।
-बाँका में धूप है
-मधेपुरा में धूप है।
-मोतिहारी मेंआकाश में आंशिक बादल छाए हुए हैं। बारिश की संभावना बन रही है। अभी बारिश शुरू नहीं हुई है।
-पश्चिम चंपारण में आसमान में बादल मंडरा रहे हैं और बूंदाबांदी भी हो रही है।
-सीतामढ़ी में सुबह 10:20 बजे से अचानक तेज बारिश हुई है। अभी आसमान बादलों से पटा है।
-बगहा में गुरुवार आधी रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है ।
-हाजीपुर में तेज आंधी। आसमान में घने बादल। मौसम का मिजाज बदला।
-छपरा में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई है।
-आरा में भी आंधी के बाद बारिश हुई है।
-सिसवन में किसानों ने गेहूं की दौनी की तैयारी की थी, लेकिन बारिश ने किसानों के अरमान पर पानी फेर दिया।
-बक्सर में धूल भरी तेज आंधी के साथ अंधेरा छाया है, गरज के साथ झमाझम बारिश हुई है।
-सिवान में घनघोर बादल, के साथ तेज बारिश, सुबह में रात जैसा नजारा दिख रहा।



Leave a Reply