BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी गिरावट, जानें नई कीमत…

लॉकडाउन के बीच LPG Cylinder के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। आज यानी 1 मई से बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर 162.50 रुपए सस्ता हुआ है। आज से यह दिल्ली में 581.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसके लिए 744 रुपये चुकाने होते थे। हालांकि अलग-अलग राज्यों में लागू टैक्स के हिसाब से इस रेट में अंतर आ सकता है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG Cylinder के दाम की समीक्षा करती हैं।

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 579 रुपये होगी, जबकि पहले इसके लिए 714.50 रुपये देने होते थे। कोलकाता में सिलेंडर के दाम में 190 रुपये की कटौती हुई है। अब यह 584.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 761.00 की तुलना में 569.50 रुपये में मिलेगा।

गैर-सब्सिडी वाले इंडेन के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) के दाम

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.