Breaking NewsMAHARASHTRA

उद्धव की कुर्सी से टला ख’तरा! EC ने महाराष्ट्र में MLC चुनाव कराने का किया फैसला…

उद्धव की कुर्सी से टला खतरा! EC ने महाराष्ट्र में MLC चुनाव कराने का किया फैसला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर मं’डरा रहा सं’कट खत्म होता दिख रहा है. चुनाव आयोग ने राज्य में विधान परिषद चुनाव कराने का फैसला ले लिया है. जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और 21 दिनों के अंदर चुनाव को संपन्न करा लिया जाएगा. 27 मई से पहले सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 खाली सीटों पर चुनाव कराया जाए. राज्यपाल ने कहा था कि राज्य में मौजूदा संकट को खत्म को देखते हुए विधान परिषद की सीटों पर चुनाव का ऐलान हो, जो 24 अप्रैल से खाली हैं. अब आयोग ने चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.