Breaking News

नए साल पर कांपी धरती

अहमदाबाद: नए साल पर गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप अनुसंधान संस्थान (ISR) ने बताया कि बुधवार सुबह गुजरात के कच्छ जिले में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया. जिला प्रशासन ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है. गांधीनगर स्थित ISR के अनुसार, भूकंप सुबह 10.24 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र भचाऊ से 23 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में स्थित था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.