Breaking News

रोहतास में बड़ा हाद’सा, नहर में गिरी बाइक, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौ’त

रोहतास: रोहतास में बाइक सवार तीन युवक नहर में गिर गए. इस घटना में तीनों की मौत हो गयी. घटना सूर्यपुरा थाना क्षेत्र में देर रात में हुई. जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही परिवार का है. नए साल के मौके पर मातम पसर गया है.

मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार (25) पिता मुद्रिका सिंह, अंकित कुमार (22) पिता संजय सिंह और शशिरंजन उर्फ मनु कुमार (23) पिता रामेश्वर सिंह के रूप में की गई है. तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. तीनों छोटकी नटवार स्थित बहन के घर से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. इस बीच रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि बुधवार की अहले सुबह में बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवक जब दौड़ने निकले तो घटना के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने सासाराम सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.