मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में मौसम ने अचानक से करवट ले ली है. मुजफ्फरपुर के कई इलाकों तेज हवा के साथ ही आंधी चलने लगी है. वहीं दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. आसमान में काले-काले बादल छा गए हैं.
मुजफ्फरपुर सहित बिहार के कई जिलों में गुरुवार की सुबह 10 बजते ही चानक काले घने बादल आसमान में मंडराने लगे और तेज हवा चल रही है. आंधी से एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं तेज हवा से आम जैेसे फसल को काफी नु’कसान पहुंच रहा है.

वहीं मुजफ्फरपुर के कई ग्रामीण इलाकों में बारीश भी शुरू हो गई है. तेज हवा के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी खबर आ रही है. वहीं बता दें कि बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है. जिसके वजह से आए दिन आंधी और बारिश हो रही है.




Leave a Reply