8 महीने से बंद ग्लोकल हॉस्पिटल आइसोलेशन सेंटर में तब्दील
MUZAFFARPUR: काँटी सदातपुर में 8 महीने से बंद ग्लोकल हॉस्पिटल आइसोलेशन सेंटर के रूप में सेवा देगी जिलावासियों को।
काँटी प्रखंड के सदातपुर गांव में 8 महीने से बंद पड़ा ग्लोकल हॉस्पिटल को आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया गया है। अत्याधुनिक व बेहतर सुविधाओं से लैस ग्लोकल हॉस्पिटल को बिहार सरकार इस भीषण आपदा में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सहयोग में लेकर कार्य करने के आग्रह के उपरांत तब 24 अप्रैल को जिला अधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, DCLR अलबेला जी एवम अन्य अधिकारियों ने हॉस्पिटल का निरक्षण कर इसकी स्वीकृति प्रदान की थी।

ग्लोकल के मुख्य प्रबंधक साहबात अजीम से बात कर इसे मुज़फ़्फ़रपुर जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया। ग्लोकल हॉस्पिटल परिसर को सुधा तिमूल के सहयोग से पूरा हॉस्पिटल परिसर व आसपास के क्षेत्रों को सेनेटराइज कराया ताकि हर प्रकार का संक्रमण खत्म हो जाए। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किए जाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किए जाने के बाद कई आवश्यक निर्देश दिया गया था।



Leave a Reply