BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURPATNASTATE

BreakingNews: 48 घंटे से मौसम सामान्य, आज और कल मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना…

पटना व मुकफ्फरपुर में पिछले 48 घटे से मौसम सामान्य है। सुबह की शुरुआत धूप के साथ हो रही है जो शाम तक बरकरार रहती है। इसकी वजह से दिन में तापमान 32 से 34 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। इसका असर का रात के तापमान भी पड़ रहा है। दो दिनों से मौसम सामान्य रहने की वजह से एक सप्ताह बाद फिर रात का तापमान 24.2 डि’ग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 23 अप्रैल को न्यूतनम तापमान 24.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इससे पहले पटना में 24 से 26 अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा है। उसके बाद 27 से 29 अप्रैल तक 21 डिग्री के आसपास रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का असर रात की अपेक्षा दिन के तापमान में अधिक पड़ रहा है। इसकी वजह से रात का तापमान स्थिर और दिन का अप-डाउन हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से पर एक निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगास्तिान से होकर उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में आ रहा है। इससे बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से एक मई को दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भभुआ, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल में मौसम सामान्य रहेगा। पटना सहित बिहार के दूसरे जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

दो मई को मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार है। फिलहाल पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Input: Dainik bhaskar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.