गोपालगंज। नए साल में गांवों की सड़कें सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगी। इसके लिए तेजी से कार्य पूर्ण कराया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिले की सभी 230 पंचायतों के 3106 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।
योजना के तहत अब तक 1200 वार्ड में सोलर लाइट लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया। अभियान के दौरान एक वार्ड में 10 से 12 सोलर लाइट लगाए जाने की योजना है। अगर सबकुछ चल रही तैयारियों के आधार पर चला तो तो नए साल में सभी गांवों की गलियों में रोशनी दिखने लगेगी।


जानकारी के अनुसार, जिले में 14 प्रखंडों में कुल 230 पंचायतें हैं। इन पंचायतों के सभी 3,106 वार्ड की सड़कों को रोशन किए जाने की योजना है। इस योजना के तहत प्रारंभ में सोलर लाइट लगाने की गति धीमी रही।
इससे न केवल गांवों की गलियां भरपूर जगमग होंगी, बल्कि इससे बिजली की भी बचत होगी। गांवों में सोलर लाइट लगाने के लिए सरकार के स्तर पर कार्य एजेंसी के चयन का कार्य करीब डेढ़ साल पूर्व कर दिया गया।
2020 में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की हुई थी घोषणा

वर्ष 2020 में हुए विधानसभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय-2 की घोषणा की थी। इसमें स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की गई। चुनाव के बाद इसी घोषणा के अनुसार सरकार ने गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया।योजना को क्रियान्वित करने का जिम्मा पंचायती राज को सौंपा गया। जिले में जिस एजेंसी को कार्य सौंपा गया है, वह मेसर्स आइटीआइ लिमिटेड है। वर्ष 2021 से प्रारंभ की गई योजना में अब तेजी आई है।पंचायती राज विभाग ने उम्मीद जताया है कि वर्ष 2025 के शुरुआती तीन माह में शत प्रतिशत वार्ड में सोलर लगाने का कार्य पूर्ण हो जाएगा।




Leave a Reply