Breaking News

‘इन्हें खुद ही पता नहीं होता…’, प्रदर्शनकारियों पर मांझी ने दिया रिएक्शन; कहा- कैसी विडंबना है

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने एक मीम के जरिये अपने विरोधियों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग किस कारण विरोध प्रदर्शन करते हैं उन्हें खुद पता नहीं होता है।

असल में जीतन राम मांझी अपनी ही शैली में विरोधियों को घेरते रहे हैं। रविवार को उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर एक मीम शेयर किया। जिसमें कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांगों के संबंध में पूछने पर प्रदर्शनकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाते हैं।

हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ देते हैं- मांझी

  • मांझी ने आगे लिखा कि बाद में प्रदर्शनकारियों को एहसास कराया जाता है कि वे गलत घर के आगे प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने इस मीम के जरिये उन्होंने विरोधियों को घेरा और कहा कि कुछ वर्षो से हमारे देश में विपक्ष की रवैये भी कुछ ऐसा ही है।
  • उन्होंने कहा कि ये लोग किस कारण सरकार का विरोध कर रहे हैं इन्हें खुद ही पता नहीं होता है। जब चुनाव जीतते हैं तो कुछ नहीं बोलते और जब हार जाते हैं तो हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ देते हैं। उन्होंने कहा आखिर ये कैसी विडंबना हैं।

इससे पहले गांधी परिवार पर साधा था निशाना

इससे पहले 20 दिसंबर को मांझी ने गांधी परिवार पर हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा था कि जिस गांधी परिवार ने हमेशा से बाबा साहब का अपमान किया, बाबा साहब को हाशिए पर रखने की कोशिश की अब उसी गांधी परिवार के सदस्य की तुलना अंबेडकर साहब से करना शर्मनाक है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.