Breaking News

BPSC से अनुशंसित शिक्षकों की काउंसलिंग की डेट बदली, यहां देखें नया शेड्यूल

    पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से अनुशंसित विद्यालय अध्यापक पद के सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 9 से 16 जनवरी तक होगी। यह काउंसलिंग अभ्यर्थियों को आवंटित जिलों में होगी। इससे पहले संबंधित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 23 से 28 जनवरी तक तय की गई थी, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है।

    काउंसलिंग तिथि का बदला शेड्यूल

    • BPSC से अनुशंसित विद्यालय अध्यापक पद के लिए काउंसलिंग 9 से 16 जनवरी तक होगी।
    • सक्षमता परीक्षा-दो में उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसलिंग 30 दिसंबर से सात जनवरी तक होगी।
    • हेड मास्टर की काउंसिलिंग की तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    शनिवार को भी हुई काउंसलिंग

    बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बिहार राज्य माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक नियुक्ति परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शनिवार को दूसरे दिन भी डीआरसीसी केन्द्र में आयोजित की गई।

    दूसरे दिन सारण प्रमंडल अंतर्गत सारण, सिवान व गोपालगंज के कुल 268 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए अलग-अलग स्लॉट में बुलाया गया था। दूसरे दिन भी अभ्यर्थी निर्धारित समय से काफी पहले ही डीआरसीसी परिसर पहुंच गए थे।

    काउंसलिंग के लिए प्रमंडल मुख्यालय अंतर्गत सारण जिला को केन्द्र बनाया गया है। वहां एक साथ तीनों जिले के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। डीपीओ (स्थापना) धन्नजय पासवान की देखरेख में दूसरे दिन की काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा किया गया।पहले स्लाट की काउंसलिंग सुबह नौ बजे से 10:30 तक संचालित किया गया। शनिवार को दूसरे दिन कुल 268 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 261 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हो गई। वहीं चार अनुपस्थित रहे।

    • काउंटर नंबर दो एवं काउंटर नंबर चार पर आधार मिसमैच के कारण क्रमश:1-1 अभ्यर्थी का काउंसलिंग नही हो सकी।
    • वहीं काउंटर नंबर छह पर यूपी के सर्टिफिकेट के कारण एक अभ्यर्थी का काउंसलिंग नहीं हो सकी।
    • उपरोक्त तीनो अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के लिए विभागीय आदेश का इंतजार किया जाएगा।

    नवाचार से बच्चों को खेल-खेल में सिखा सकेंगे गणित

    Leave a Reply

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.