Breaking News

राजद के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी राजद

दीपक कुमार। गायघट

राजद के राष्टीय प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव शनिवार को दरभंगा जाने के दौरान बेनीबाद के केवटसा पार्टी कार्यालय के पास राजा होटल पर राजद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की। होने वाले विधानसभा चुनाव में तैयारी को लेकर उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़े। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की सरकार बने। इस दौरान आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा ने राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.