Breaking News

जिले में 27 टीबी सर्वाइवर्स बने टीबी चैंपियन, टीबी पर करेंगे जागरूक

मुजफ्फरपुर। 14 दिसंबर
जिले में यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को एक निजी होटल में केएचपीटी के द्वारा एक दिवसीय टीबी चैंपियन का प्रशिक्षण कराया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 27 टीबी चैंपियनों ने हिस्सा लिया। यह टीबी चैंपियन जिले के सरैया, सकरा, मुशहरी, बोचहा और कांटी से आए थे। प्रशिक्षण का शुभारंभ केएचपीटी के दिनकर चतुर्वेदी के द्वारा किया गया। उन्होंने टीबी सर्वाइवर को उनके कार्य के बारे में बताया। अभी तक जिले में कुल 124 टीबी चैंपियन को प्रशिक्षित किया जा चुका है। दिनकर चतुर्वेदी ने प्रशिक्षण का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जो टीबी सर्वाइवर ने टीबी को मात दी है, वे टीबी चैंपियन के रूप में कार्य करेंगे। इनका मुख्य काम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुड़ कर समाज और समुदाय के बीच टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही टीबी रोगी के साथ रहने वाले परिवार को भी साथ रहते हुए टीबी से बचाव की जानकारी देना है। मौके पर केएचपीटी के डिस्ट्रिक्ट लीड दिनकर चतुर्वेदी, नीरज कुमार, भारत भूषण, जितेन्द्र कुमार, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर बरुण कुमार, हर्ष कुमार और एनटीइपी के डीपीएस विजय कुमार ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.