Breaking News

फेवरेट घोड़े के साथ मैदान में उतरे अनंत सिंहः बेढ़ना हाई स्कूल में घुड़सवारी के लिए आए थे

बाढ़ के बेढ़ना हाई स्कूल खेल मैदान में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर घुड़सवारी का शौक पूरा करने पहुंचे। बेढ़ना हाई स्कूल के खेल मैदान में अनंत सिंह पहुंचे थे। उनके साथ नदावां से प्रिय घोड़ा लाडला था। साथ ही सिंधी नस्ल का दो काला घोड़ा भी खेल मैदान में लाया गया था।

अनंत सिंह और उनके लाडला को देखने के लिए खेल मैदान में भीड़ जमा हो गई। घुड़सवारी के लिए खेल मैदान को जेसीबी से बराबर करवाया गया था। अनंत सिंह ने घुड़दौड़ शुरू होने से पहले पूरे खेल मैदान का मुआयना किया। इसके बाद घुड़दौड़ की शुरुआत की गई। उनके प्रिय घोड़े लाडला को पिकअप से खेल मैदान में लाया गया था।

पिकअप से नीचे उतारते समय लाडला का एक पैर जख्मी हो गया। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग देना छोड़ दिया। इससे उनके प्रशंसक काफी उदास दिखे। करीब 2 घंटे तक सिंधी घोड़े को खेल मैदान में घुमाते रहे। फिर पैतृक गांव नदावां के लिए निकल गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.