बोकारो /कसमार: उड़ीसा के कलिंगानगर में काम करने वाले कसमार के 8 मजदूर 4 दिन के बाद साइकिल से कसमार पहुंचे। सभी मजदूरों का कसमार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्क्रीनिंग के बाद क्वांरटाइन के लिए भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि कसमार प्रखंड के कुरको निवासी अनिल कुमार महतो, मिथिलेश कुमार महतो, दुर्गापुर डुंडाडीह निवासी महावीर महतो, मंजूरा सोखाडीह निवासी पंचू महतो, करमचंद महतो, भगवान दास महतो, अखिलानंद महतो एवं चास प्रखंड के दुर्गापुर निवासी कैलाश चंद्र महतो ये सभी उड़ीसा के कलिंगानगर में सिविल का काम करते थे।

उन्होंने बताया कि लगदा उनके कुछ दिनों तक ठेकेदार द्वारा खाने पीने का व्यवस्था किया गया उसके बाद ठेकेदार मजदूरों के पास नहीं आने लगा। भोजन की समस्या होने के बाद मजबूरीवश सभी मजदूरों उड़ीसा में नई- नई साइकिल खरीद कर साइकिल के रास्ते लगभग 450 किमी दूरी तय कर कसमार पहुंचे हैं। मजदूरों ने बताया कि लाकडाउन के बाद काफी दिक्कतें हो रही थी संवेदक भोजन के लिए भी पूछ नहीं रहा था तब जाकर किसी तरह घर पहुंचने के लिए उपाय सोचें और साइकिल दुकान में नई- नई साइकिल खरीद कर साइकिल से ही उड़ीसा से अपना गांव कसमार पहुंचे हैं।



Leave a Reply