BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: उपायुक्त ने किया गोमिया प्रखंड के कई सुदूर एवं स्लम बस्तियों का किया निरीक्षण…

बोकारो/गोमिया : उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार आज जिला भ्रमण के क्रम में प्रखंड गोमिया पहुंचे। लॉक डाउन के दौरान लोगों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी से साड़म क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्रवाई का जायजा भी लिया साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से इन क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन हो इसे सुनिश्चित करने को कहा। प्रखंड भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने स्वांग उ० अंतर्गत स्लम बस्ती गांधीग्राम का भ्रमण किया, इस क्रम में वहां के लोगों से उनकी समस्याओं का जायजा लिया तथा सभी परिवार के बीच खाद्य सामग्रियों,मास्क एवं बच्चों के बीच बिस्कुट का भी वितरण किया। इस बस्ती में तकरीबन 175 परिवार का बसेरा है जो प्रत्येक दिन काम करके गुजर बसर करते हैं।

उनके घरों को देख सीसीएल के अधिकारी को निदेश दिया कि इनकी आवासन की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाय। गोमिया प्रखंड भ्रमण के दौरान गांधीग्राम में बच्चों से मिले तथा उन बच्चों से उन्हीं की जुबानी उनके पठन-पाठन की व्यवस्थाओं का हालचाल जाना। बच्चों की शिक्षा स्तर को देखते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे बच्चों के शिक्षा स्तर को सुधारने हेतु सभी सार्थक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया को निर्देश दिया कि इन बस्तियों में बच्चों को पढ़ाने हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि इन बस्तियों के बच्चों का बेहतर तरीके से शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया जा सके। बातचीत के क्रम में कई बच्चे निर्भय होकर उपायुक्त से मिले तथा उन्होंने अपने घर तथा मोहल्ले की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इसी क्रम में बच्चों को उपायुक्त द्वारा मास्क और बिस्कुट तथा टॉफी का वितरण भी किया गया। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने पेटरवार प्रखंड तथा जैनामोड़ स्थित पुलिस चेक नाका का अवलोकन भी किया तथा वहां सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का जायजा भी लिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि जिला के अंदर कोई भी व्यक्ति ना घुसे इसका पूरा ख्याल पुलिस पदाधिकारी रखेंगे।

जिला अंतर्गत आने वाले सभी लोगों का सही तरीके से जांच में उनका पूरा विवरण पुलिस जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएंगे साथ ही जिले में आने वाले हर व्यक्ति की गतिविधि पर पैनी नजर बनाकर भी रखना जरूरी है। इस दौरान उपायुक्त ने पेटरवार तथा जैनामोड में आम लोगों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण भी किया। उपायुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पेटरवार का निरीक्षण भी किया तथा राहत कार्य के लिए किए जा रहे कार्यो का जायजा भी लिया। उपायुक्त ने निदेश दिया कि सभी जरूरतमंद तक सूखा राशन उपलब्ध कराते रहें। मुखिया से भी लगातार संपर्क में रहें कि यदि राज्य के बाहर फंसे मजदूर जब वापस आएंगे तो उन्हें किस प्रकार व्यवस्थित करना है। क्वारंटाइन सेंटर बनाये जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रखंड भ्रमण के दौरान अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, निदेशक डीपीएलआर श्री पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री नीतीश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशिप्रकाश सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार एवं गोमिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.