Breaking News

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी महाराष्ट्र के नए सीएम देवेंद्र फडणवीस को शुभकामना

देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई के आजाद मैदान में ये समारोह हुआ। एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने। प्रधानमंत्री मोदी समेत कई बड़े नेता और हस्तियां मौजूद थीं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के साथ सम्राट चौधरी ने बधाई दी। उन्होंने महाराष्ट्र में महायुती सरकार के गठन को NDA की जीत बताया।

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ये उनका तीसरा कार्यकाल है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जैसे अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

बिहार के मुख्यमंत्री मुंबई जाकर देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और बधाई दी। इसके अलावा सोशल साइट एक्स पर भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं। नीतीश कुमार ने लिखा, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर श्री देवेंद्र फडणवीस जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.