BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी के कंटेन्मेंट जोन के 10170 घरों के 29500 लोगों की होगी घर-घर जाकर स्क्रीनिंग : डीएम

SITAMARHI (SAROJ KUMAR GUPTA) : आज सीतामढ़ी में चार और कोरोना पॉज़िटिव रिपोर्ट आई है।अब तक जिले में कूल 6 रिपोर्ट निगेटिव पाए गए है जिसमे एक रिपोर्ट महिला कैंसर मरीज की है,जो पटना आईजीएमस में इलाजरत थी, जहाँ दूसरी जांचोपरांत वह पॉज़िटिव पाई गई है। आज पॉज़िटिव पाए गए सभी चार लोग पिछले दिनों मुंबई से सीधे एम्बुलेंस के द्वारा आये थे,जिसमे एक कैंसर मरीज भी था। जिला प्रशासन ने एतिहातन सभी चारो का सैंपल लेकर कोरेन्टीन कर दिया था। चार में एक कैंसर मरीज एवम उसके दो पुरुष एवम एक महिला परिजन थी,जो उसके साथ मुम्बई से आये थे। ये सभी चारो पॉज़िटिव पाए गए है। संक्रमित व्यक्ति के कैंसर मरीज होने के कारण उसे एनएमसीएच पटना रेफर किया गया है। उसके संपर्क सूची को तैयार कर आवश्यक करवाई की जा रही है। जिले में अचानक बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से सभी बीडीओ, सीओ आदि पदाधिकारियो के साथ बैठक कर सभी को बनाये गए माइक्रोप्लान के अनुसार युद्धस्तर पर अपनी-अपनी कार्य एवम जबाबदेही में लग जाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी कंटेन्मेंट क्षेत्र को अविलंब सील कर वहाँ नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कर्मी एवम पदाधिकारी अनिवार्य रूप से सुरक्षा मानकों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियो के सक्रिय सहयोग बहुत जरूरी है,उनका पूरा सहयोग ले। डीएम ने निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह मरीज ही क्यों न हो,उन्हें सबसे पहले अनिवार्य रूप से 14 दिनों के लिए कोरेन्टीन सेंटर में रखना है। कोरेन्टीन सभी के लिए अनिवार्य होगा,जिसकी प्रतिदिन मोनिटरिंग भी होगी। डीएम ने कहा कि यह एक भयंकर संक्रामक रोग है जो तेजी से फैलता है,इसलिये बाहर से आने वाले सभी लोगो की जानकारी होना जरूरी है,ताकि संक्रमण को फैलने से पहले रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि सहित समाज के सभी वर्गों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.