Breaking News

भागलपुर से अ’पहृत 7 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद,अप’राधियों ने परिजनों से मांगी थी 22 लाख की फिरौती

नवगछिया के झंडापुर थाना क्षेत्र से अपराधियों ने एक 7 वर्ष के एक बच्चे दिव्यांश को अगवा कर फिरौती की मांग की थी। अपहरण की घटना तब घटित हुई जब दिव्यांश स्कूल से लौट रहा था। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के समीपवर्ती थानों को सूचित किया और सघन वाहन चेकिंग चला कर जांच की गई। जिसके बाद पुलिस ने दिव्यांश को सकुशल बरामद कर लिया।


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया ओम प्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें थानाध्यक्ष झंडापुर विश्वबंधु कुमार , डीआईयू के इंसपेक्टर पवन सिंह, अनि चंदन एवं एसटीएफ टीम को शामिल किया गया। गठित टीम को तकनीकी एवं मानवीय सूत्र के आधार पर पता चला कि अपहृत को मक्खातकिया में रखा गया है। तत्पश्चात नवगछिया थाना क्षेत्र में पुलिस का दबिश बढ़ने पर अपहृत को जिला से दूर ले जाने के क्रम में गठित टीम द्वारा अपहृत दिव्यांश राज को सकुशल झंडापुर थानाक्षेत्र से बरामद किया गया।

22 लाख की फिरौती मांगी थी —
अपहृत के परिजन के व्हाट्सएप पर अपहृत का फोटो भेज 22 लाख फिरौती की मांग की गई थी। जिसमें अपहरणकर्ता द्वारा डोंगल के माध्यम से व्हाट्सएप का प्रयोग किया गया था.। अपहरणकर्ता की पहचान की जा रही है तथा अपहृत को रखे गये मकान की पहचान कर मकान मालकिन को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टोटो को बरामद किया है। इस टीम में शामिल सभी पदाधिकारी को पुरस्कृत करने की अनुसंशा की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल एसटीएफ टीम नवगछिया. विश्वबंधु कुमार थानाध्यक्ष, झंडापुर थाना, पुनि पवन कुमार सिंह , प्रभारी डीआईयू नवगछिया, पुअनि अमित कुमार, डीआईयू नवगछिया, पुअनि अजीत कुमार, झंडापुर थाना, सिपाही चंदन कुमार, डीआईयू नवगछिया को पुरस्कृत किया जायेगा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.