Breaking News

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ

पटना। राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ लखीसराय के गांधी मैदान में आज पूर्वाह्न में हुआ। उत्सव का शुभारंभ स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पीपल वृक्ष में जल अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार श्री विजय कुमार सिन्हा, माननीय परिवहन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला कुमारी मंडल, स्थानीय विधायक श्री प्रहलाद यादव, श्री अरविंद पासवान, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष, श्रीमती अंशु कुमारी, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के निदेशक श्रीमती रूबी, विशेष सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी, जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, बिहार हिंदुस्तान ब्यूरो चीफ श्री आशुतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मंच की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला कुमारी मंडल ने किया, जबकि मंच संचालन प्रसिद्ध लोक कलाकार श्रीमती सोमा चक्रवर्ती द्वारा किया गया।

तीन दिनों तक चलने वाले इस रंगारंग राज्य स्तरीय उत्सव में बिहार के 38 जिलों के 1499 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जबकि जिले के हजारों-हजार बच्चे, शिक्षक, अभिभावक, बुद्धिजीवी और गणमान्य व्यक्ति इस अभूतपूर्व पल के गवाह बने। खूबसूरत विशाल मंच, भव्य पंडाल, खुशनुमा मौसम, हरियाली से आच्छादित मैदान, हल्की गुनगुनी धूप, कतारबद्ध लगे रंगीन स्टॉल और सहयोग के लिए तत्पर जिले के पदाधिकारी और कर्मी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का आगाज मंगल मंत्रोच्चार एवं शंख ध्वनि से किया गया। विद्यापीठ लखीसराय की बालिकाओं ने नए तेवर के साथ आगंतुकों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने अपने उदबोधन में राष्ट्रीय युवा उत्सव पटना में करवाने के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने विकसित बिहार शुरुआत की ओर इशारा किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा की बिहार में परिवर्तन दिख रहा है।

वहीं उपमुख्यमंत्री ने लखीसराय को राज्य में उन्नत उपलब्धि तक पहुंचाने में जरूरी सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा की इस तरह के आयोजन से बिहार के युवकों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की बिहार चाणक्य के भूमि है। माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त है। इसे विकसित होने से कोई नहीं एक सकता है। बिहार में महिलाओं को सक्षम और समर्थ बनाने के लिए बहुत काम हुए है।

तो प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला कुमारी मंडल आयोजन की व्यवस्था की तारीफ करते हुए अगले दो दिनों तक यहीं कैंप कर सहयोग करने की बात कही। श्री सिन्हा ने मंच उदबोधन के उपरांत सभी विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया और बेहतर इंतजाम के लिए सभी को सराहा।
जिलाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र ने अंग वस्त्र एवं पौधा समर्पित कर सभी आगंतुकों को सम्मानित किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.