दीपक कुमार।
गायघाट। प्रखंड में 26 नवम्बर को होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर अपनी रणनीति के तहत उम्मीदवार मतदाताओं के बीच हर हथकंडे अपना रहे है।वहीं शिवदाहा पंचायत में संजीव कुमार सिंह और विनोद सिंह के बीच सीधी लड़ाई है। दोनों ही प्रत्याशी अपनी जीत के लिए हर तरह से मतदाता को लुभाने की कोशिश में है।पैक्स उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद से ही संबंधित पैक्स के प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं।गायघाट प्रखंड में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रत्यशियों द्वारा जन संपर्क अभियान में तेजी ला दिया गया है और मतदाताओं को अपनी और आकर्षित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब हो कि गायघाट प्रखंड में 26 नवंबर को मतदान होना है। जिसको लेकर नामांकन का कार्य संपन्न हो चुका है। नामांकन के कार्य संपन्न होने के बाद से ही संबंधित पैक्स के प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं। उनके द्वारा मतदाताओं के बीच कई तरह के लोक लुभावन बातें भी की जा रही है। साथ ही अपना होने का एहसास भी दिलाया जा रहा है।







Leave a Reply