BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बिहार के नवनियुक्त शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, 35 हजार टीचर्स को जल्द मिलेगा वेतन…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. कोरोना सकंट के बीच बिहार सरकार ने 34540 नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है.

नवनियुक्त शिक्षकों को उनके योगदान की तिथि से अप्रैल 2020 तक का वेतन भुगतान का आदेश दिया गया है. यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर ये शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र अगर फर्जी पाए जाने की स्थिति में उनकी नियुक्ति को रद्द कर दी जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

निर्देश के अनुसार फर्जी प्रमाण पत्र वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भुगतान वेतन की राशि की वसूली एक मुश्त कर ली जाएगी. साथ यह भी सुनिश्चित करने के लिए बोला गया है कि नवनियुक्त शिक्षकों के मई माह का वेतन भुगतान उनके प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही दिया जाए. यह लेटर प्राथमिक शिक्षा निर्देशक रणजीत कुमार सिंह की तरफ से जारी किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.