Breaking News

तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर आरजेडी कार्यालय में जश्न का माहौल, जानें जगदानंद सिंह ने क्या कहा

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज (9 नवंबर) 35 साल के हो गए. इस अवसर पर आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में केक काटकर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव केवल अपने पार्टी कार्यकर्ता के लिए ही नहीं बिहार के 13 करोड़ जनता के लिए आशा की किरण है और ऐसे नौजवान नेतृत्व को एक लंबी उम्र की कामना पूरा बिहार कर रहा है इसलिए तेजस्वी यादव एक व्यक्ति नहीं है एक ऐसे चरित्र बन गए हैं जो बिहार की जनता के प्रतीक हैं.

जगदानंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को एक लंबे समय तक भगवान जिंदा रखें ताकि उनके नेतृत्व में बिहार को लेकर जितने भी घोषणा हुई है रोजगार, किसान, विद्यार्थियों के लिए अच्छी शिक्षा, रोग ग्रस्त के लिए अच्छा अस्पताल, किसी भी कमी के लिए सुनवाई की जा सके. तेजस्वी यादव के सिवा इस देश में किसी ने ऐसा आश्वासन नहीं किया है. इन पर कार्रवाई भी की गई है. ऐसे नौजवान जो हमारे नेतृत्वकर्ता, समाजवाद के धरोहर, समाजवाद के नायक तेजस्वी यादव का जन्मदिन हम लोगों ने मनाया है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.