पटना: बिहार में छठ महापर्व के समापन के साथ ही हवाई किराया में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. आज के दिन कोई यात्री अगर पटना एयरपोर्ट से दिल्ली जाना चाहता है, तो उन्हें 30000 रुपये तक का टिकट लेकर हवाई सफर करना होगा. यह सिलसिला 12 नवंबर तक का बना हुआ है.


आज से लेकर 12 नवंबर तक मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद और दिल्ली सहित अन्य शहरों के हवाई किराये में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. वहीं दिल्ली से पटना आने वाले हवाई किराये में काफी कमी आई है. अगर कोई यात्री अभी दिल्ली से पटना आना चाहता है, तो उसे 4000 रुपये किराया चुकाना होगा.
उधर मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई से आने वाली फ्लाइट का भी किराया काफी बढ़ गया है. हालांकि पटना से मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद सहित अन्य शहरों का भी किराया आसमान छू रहा है. छठ महापर्व के समापन के साथ ही इस तरह की स्थिति पटना एयरपोर्ट पर देखी जा रही है.





Comment here