बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जहां जिला प्रशासन ने सीमावर्ती इलाके को सील करने का आदेश दिया है वहीं सुपौल जिले के पंजाब नेशनल बैंक के बाहर सैकड़ों ग्राहकों की कतार चिलचिलाती धूप में लगी रहती है जबकि अनुमंडल पदाधिकारी व लीड बैंक प्रबंधक द्वारा निर्देश भी जारी किया गया था कि ऐसा शाखा जिसके बाहर ग्राहकों को छांव में खड़े होने की जगह नहीं है ।

उन शाखाओं के बाहर ग्राहकों को धूप से बचने के लिए अविलंब टंट्या शैडो की व्यवस्था की जाएगी लेकिन उनके आदेशों की ध’ज्जियां उड़ाते हुए सदर बाजार के पीएनबी बैंक के बाहर ग्राहकों की सुविधा के लिए किसी भी प्रकार का इंतजाम नहीं किया गया है आलम यह था कि कड़ी धूप में भी ग्राहक पैसे निकालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।




Leave a Reply