मुजफ्फरपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर तीसरी लाइन निर्माण कार्य को लेकर डोमिनगढ़ स्टेशन पर 27 अक्टूबर तक प्रीएनआइ/एनआइ कार्य किया जाना है।

इसको लेकर बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनें 11 दिनों के लिए रद कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, री-शेड्यूलिंग एवं नियंत्रण कर चलाई जाएंगी। इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
ये ट्रेनें की गईं रद्द
11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस – 23 से 26 अक्टूबर तक

11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस – 24 से 27 अक्टूबर तक
04137 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल – 16, 20, 23 व 27 अक्टूबर को

04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल – 17, 21, 24 व 28 अक्टूबर को
04032 आनन्द विहार-सहरसा स्पेशल – 15 से 27 अक्टूबर तक
04031 सहरसा-आनन्द विहार स्पेशल – 16 से 28 अक्टूबर तक
04313 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार स्पेशल – 19 व 26 अक्टूबर को
04314 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर स्पेशल – 18 व 25 अक्टूबर को

परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें
बरौनी से 16 व 23 से 27 अक्टूबर तक खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल
नई दिल्ली से 22 से 26 अक्टूबर तक खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल
दरभंगा से 16 एवं 23 से 27 अक्टूबर तक खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल

नई दिल्ली से 16 तथा 23 से 27 अक्टूबर 2024 तक खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल
बरौनी से 17 से 22 अक्टूबर तक खुलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल
नई दिल्ली से 16 से 21 अक्टूबर तक खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल
दरभंगा से 17 से 22 अक्टूबर तक खुलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल
नई दिल्ली से 17 से 22 अक्टूबर तक खुलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-औंड़िहार-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन होने से इस गाड़ी का ठहराव बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर व सिवान स्टेशनों पर नहीं रहेगा।







Comment here